दोस्तों निरंतर और लगन से मेहनत करने पर सबकुछ आसान होजाता है।आप अपने आप को छोटा कभी मत समझिए। आप वो सब कर सकते हैं। जो दूसरों को करते देख सोचते हैं यह हमसे नहीं होपाएगा। पर सच यह है की आप उससे भी अच्छा कर सकते हैं।
हैलो दोस्तों मेरा नाम विनय भारती है। मैं नवादा जिला का एक छोटे से गाँव डेढ़गाँव से हूँ। आपको सुनकर हसी आई होगी पर इस नाम के पीछे अंग्रेजों का हाथ है क्यूकी उसे देवगाँव कहना नहीं आता था इसलिए ढेबगाँव कहते थे इसलिए बाद मे डेढ़गाँव होगया इसके बारे में बिस्तार से बाद में चर्चा करेंगे। मैं बचपन से नालंदा जिले के राजगीर (राजगृह) मे रहता था अपने नाना- नानी के पास। यहाँ हमारा जगह (जमीन) है अपना घर अभी अभी ही बना है। वो भी पूर्ण रूप से नहीं फिर भी इसी मे रहता हूँ। क्यूकी गाँव मे पढ़ाई का कोई व्यवस्था नही था इसलिए हम राजगीर मे आकार पढ़ने लगे। हमारा परिवार मध्यम वर्ग मे आता है। पिताजी मेरे लकड़ी (Carpenter) का काम मजदूरी के रूप मे करते हैं। मेरे भैया भी यही कार्य करते हैं।
मैं ग्रेजुएसन करने के बाद Competition का पढ़ाई करने लगा। पर ज्यादा पैसे नहीं होने के कारण दिक्कत होती थी। और मैं भी यह चाहता था की अपने फॅमिली से पढ़ाई के लिए पैसे नहीं लूँ ताकि घर का इस्थिति ठीक रहे इसलिए मैंने Computer Course D.C.A करवाने बाले एक सेंटर मे पढ़ाने लगा जिससे ज्यादा तो नहीं पर पढ़ाई के लिए घर से पैसे लेना बंद कर दिये, पापा कहते थे की पैसे की जरूरत है तो लो पर हम बोल देते थे नहीं मेरे पास अभी खर्च के लिए है। कम्प्युटर सेंटर के डाइरेक्टर का अलग जॉब होने के कारण उन्हे सेंटर बंद करना पड़ा पर उन्होने हमारी निरंतर मेहनत और लगन को देखते हुये एक लैपटाप हमे दे दिये। जिससे हम अपने ही क्लास मे पढ़ने बाले स्टूडेंट्स का जॉब From भरने लगे जिससे थोड़ी बहुत आय हो जाती थी। फिर मैं एक स्कूल जॉइन कर लिया कम्प्युटर पढ़ाने के लिए। और घर मे ही पैन कार्ड और फार्म भर के थोड़ी बहुत खर्च निकालने लगे।
इसी दौरान Youtube पर सर्च कर रहा था की How to Earn Money from Internet. तभी मैंने पहली बार My Smart Support चैनल के धर्मेन्द्र सर का विडियो देखा जिसमे ब्लॉग और यूट्यूब से पैसा कमाने का तरीका बताए हुये थे। उसी समय मैं एक यूट्यूब चैनल Hindi Jharokha नाम से बनाया। यह नाम इसलिए रखा क्यूकी छोटी- मोटी अच्छी जानकारीयों का एक संग्रह बना रहा था मैं। इसलिए उस डायरी का नाम मैंने “झरोखा एक खोज” रखा था जब मैं 10वी मे ही था। पर अब ये समस्या थी की यूट्यूब पर विडियो कैसे बनाउ मेरे पास न कोई कैमरा था न ही कोई ऐसा मोबाइल जिसका कैमरा अच्छा हो। इसलिए कम्प्युटर स्क्रीन रेकॉर्ड कर या फिर गूगल से इमेज लेकर विडियो बनाने लगा अपना लैपटाप से। करीब 10 ,15 विडियो बनाया पर कोई फाइदा ना होता देख उम्मीद खत्म होगई, फिर मैं सोचा ब्लॉग पे रोज नई-नई जानकारी लिख कर पैसा कमा सकता हूँ इसलिए मैं अपना ब्लॉग बना लिया और 700 रुपए मे डोमेन नेम भी खरीद लिया। और सच मे लगभग 2 से 3 महीने मे ही मेरा ब्लॉग के लिए Google Adsens Ads के लिए Approve कर दिया ।
ब्लॉग पर Ads तो आने लगी लेकिन फाइदा नही हो रहा था। इसी दौरान मेरा यूट्यूब का एक विडियो ट्रेंडिंग मे चला गया। पर उस समय पता नही था ये ट्रेंडिंग क्या होता है। अचानक मेरे Youtube पर View और Subscriber बढ्ने लगा। मैं सोचा किसी प्रकार विडियो बाइरल होगया होगा। तुरंत मेरे यूट्यूब पर भी Ads आने सुरू होगए। लेकिन मैं चाहता था अपना फ़ेस विडियो बनाएँ पर कैमरा नही था। मैंने Moto G5s Plus मोबाइल EMI पर खरीदा। और मोबाइल खरीदने से पैसे कि भी कमी हो गई। और एक वीडियो शूट करते वक्त मेरा मोबाइल का डिस्प्ले भी टूट गया पर स्कूल से पैसा मिला था उसी वक्त में 5000 में नया डिस्प्ले लगवाया, येसब इतना जल्दी हुआ और पैसा भी सारा खत्म होगया जिससे मैं डिप्रेशन में चला गया, पर कहते हैं ना जो करने की ठान लेता है उसे जरूर फायदा होता है उसी दौरान मैंने Technical Dost का विडियो देखा जो काफी मुझे पसंद आया। और मुझे भी लगा ऐसा मैं भी करूँ तो अच्छा होगा और मैं Technology का विडियो बनाना सुरू कर दिया पर View आने फिर कम होगाए 14,000 Subscriber होते हुये भी 100, 200 लोग ही मेरे विडियो देख रहे थे।
First Video Thumbnails of Hindi Jharokhaमेरी गलती यह थी की मैं किसी के जैसा बनने का कोशिस कर रहा था। इसीलिए नाकामयाब होरहा था। फिर हमने सोचा की मैं अपने गाँव मे सरस्वती पूजा के अवसर पर ड्रामे मे रोल करता था तो लोग काफी पसंद करते थे। इसलिए मैंने अपनी स्टोरी और कॉमेडी टाइप का विडियो बनाउ, अपने कुछ दोस्तों के संग मिलके हिन्दी मे कॉमेडी बनाने लगा लेकिन फिर भी कोई खास पहचान नही मिल पा रहा था। क्योकि हिन्दी मे हमसे बढ़िया -बढ़िया विडियो बनाने बाला अमित भड़ाना, आशीष चंचलानी, येसब है इसकी विडियो के वजाय मेरे विडियो देखने मे लोग समय क्यो दे । फिर मैं फेसबूक पर अपने दोस्तों से पूछा की अपनी भाषा मगही मे विडियो बनाए तो कैसा रहेगा- सबने बढ़िया बताया, तो फिर हो गए अकेले सुरू, नया चैनल Binay Bharti बनाया विडियो बनाने लगा 2 विडियो के बाद "कोरोना फंसा मुखिया के जाल मे" विडियो बनाया वो इतना ज्यादा पोपुलर हुआ की हर Whatsapp पर मेरा विडियो पहुँच गया। और सब्सक्राइबर एका एक बढ्ने लगा-और आर्थिक कमी के कारण मैं 9, 10th के बच्चो को कोचिंग पढ़ता था वो भी 22 मार्च से बंद ही है। तो इधर अर्थीक इस्थिति थोड़ा गड़बड़ा गया है, लेकिन अब विडियो से थोड़ा बहुत पैसा आने लगा है। और आप सब का सपोर्ट रहा तो जरूर आएगा भी। - देखें विडियोनए Youtuber के लिए कहना चाहूँगा भाई - विडियो बनाओ अपने क्षेत्रीय भाषा मे ही तो ज्यादा बढ़िया रहेगा। और विडियो मजेदार बनाओ पैसे के पीछे मत भागो। लोग विडियो देखेंगे तो जरूर फाइदा होगा।
Whatsapp
My Facebook Id - Binay Bharti
Facebook Page - Click Here
My Facebook Id - Binay Bharti
Facebook Page - Click Here
Thanks


1 टिप्पणियाँ
Binay bhaiya आपका कहानी bahut rochak hai
जवाब देंहटाएंBhaiya Mera आप help kardo मै भी आपके जैसा content बनाते हैं l पर आपके जैसा बन नहीं पाता किया करूँ l 🙏please मुझे हेल्प करहो हमु बिहारी ही हिये